सपा विधायक सुभाष पासी पार्टी से निष्कासित किये गये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव (UP assembly elections) से चंद महीने पहले ही समाजवादी पार्टी (सपा) ने गाजीपुर की सैदपुर विधानसभा सीट (Saidpur assembly seat) से पार्टी के विधायक सुभाष पासी (Subhash Pasi) को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। मंगलवार को पासी की ओर से भाजपा (BJP) में शामिल होने की सुगबुगाहट सियासी गलियारों में …

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव (UP assembly elections) से चंद महीने पहले ही समाजवादी पार्टी (सपा) ने गाजीपुर की सैदपुर विधानसभा सीट (Saidpur assembly seat) से पार्टी के विधायक सुभाष पासी (Subhash Pasi) को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

मंगलवार को पासी की ओर से भाजपा (BJP) में शामिल होने की सुगबुगाहट सियासी गलियारों में तेज होते ही सपा नेतृत्व ने उन्हें विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण पार्टी से निष्कासित करने की घोषणा कर दी है।

वहीं, ट्विटर पर सपा ने उनके निष्कासन की आधिकारिक घोषणा करते हुये कहा कि, ‘‘गाजीपुर की सैदपुर विधानसभा से सपा विधायक सुभाष पासी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

समझा जाता है कि पासी जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकते हैं। हाल ही में सीतापुर से भाजपा के विधायक राकेश राठौर के अलावा बसपा के छह निष्कासित विधायकों ने सपा का दामन थाम कर चुनाव पूर्व दलबदल की गतिविधियों को तेज कर दिया है।

संबंधित समाचार