धनतेरस पर राशि के अनुसार करें खरीदारी, सोना- चांदी ही नहीं कुमकुम, धनिया, गुड़ खरीदकर भी पा सकते हैं लाभ

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी, कुबेर और धन्वंतरि देव की पूजा का विशेष लाभ मिलता है। धनतेरस का पर्व इस बार त्रिपुष्कर योग में मनाया जाएगा। इस योग में पूजा करने से तीन गुना फल प्राप्त होता है। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त का समय 5.25 से 6 00 तक है। वहीं खरीददारी के …

धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी, कुबेर और धन्वंतरि देव की पूजा का विशेष लाभ मिलता है। धनतेरस का पर्व इस बार त्रिपुष्कर योग में मनाया जाएगा। इस योग में पूजा करने से तीन गुना फल प्राप्त होता है। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त का समय 5.25 से 6 00 तक है। वहीं खरीददारी के लिए अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:42 से 12:26 तक है। गोधूलि मुहूर्त 05:05 से 05:29 शाम तक है। वहीं, निशिता मुहूर्त में खरीददारी करना चाहते हैं तो रात 11:16 से 12:07 बजे तक मुहूर्त है। धनतेरस के दिन राशि के अनुसार भी खरीदारी की जा सकती है।

सोना, चांदी और पीतल खरीदना शुभ माना जाता है। इसके अलावा जातक मोती का हार या अंगूठी, मकान-वाहन, इलेक्ट्रानिक सामान जैसे फ्रिज, वाटर प्‍यूरिफायर, मोबाइल खरीद सकते हैं। वहीं अगर शहद, खजूर, लोहा अनाज लोगों को दान में दे तो भी बहुत लाभ होता है। अगर महंगे सामान खरीद नहीं पा रहे हैं तो कुमकुम, धनिया, गुड़ भी खरीदकर भगवान को अर्पित किया जा सकता है।

मेष
मेष राशि के जातकों को इस धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषण खरीदने चाहिए। प्रोपर्टी में निवेश करना भी आपके लिए शुभ रहेगा। आज के दिन केसर खरीदकर मां लक्ष्मी को चढ़ाना लाभ दे सकता है।

वृषभ
इस राशि के जातक चांदी या हीरे का आभूषण ले सकते हैं। वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो धनतेरस का दिन बहुत ही शुभ रहेगा।

मिथुन
धनतेरस के दिन मिथुन राशि के जातक सोने-चांदी की वस्तु अथवा इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की खरीदारी करें तो शुभ होता है।

कर्क
धनतेरस पर चांदी के गहनों की खरीदारी कर सकते हैं। आपके लिए शेयर बाजार में निवेश करना भी लाभप्रद रहेगा।

सिंह
यह जातक धनतेरस के दिन ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते तो थोड़ा सा चदंन खरीद कर भी मां लक्ष्मी को अर्पित कर सकते हैं। वैसे पीतल या चांदी धातु का पूजा का सामान खरीदे। इससे शनि देव प्रसन्न होगें।

कन्या
इस धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स और झाड़ू खरीद सकते हैं। एक झाड़ू को मंदिर में दान भी दें।

तुला
धनतेरस के दिन चांदी के अलावा मिट्टी के खिलौने और गेंदे के फूल खरीदना शुभ होगा।

वृश्चिक
इस राशि के लोग पीतल के अलावा किताबें खरीद कर उसकी पूजा करें। थोड़ा धनिया खरीदकर तिजोरी में रखने से लक्ष्मी मां का स्थाई निवास होता है।

धनु
यह जातक सोना, चांदी और पीतल के अलावा कुछ फूल के पौधें भी खरीदें। यह पौधे बगीचे में लगाना शुभ होगा।

मकर
धनतेरस के दिन पानी रखने का बर्तन खरीदें। वैसे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स भी खरीदना शुभ रहेगा।

कुंभ
इस राशि के लोग चांदी के आभूषण की खरीदारी कर सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश करके भी आप लाभ कमा सकते हैं।

मीन
आपके लिए सोने अथवा चांदी के आभूषण के अलावा अनाज, नमक भी खरीद सकते हैं शुभ रहेगा।

यह भी पढ़े-

धनतेरस पर क्यों जलाते हैं खास दीपक? जानें इसका महत्व