मुरादाबाद : दहेज के लिए मारपीट कर गर्भवती को घर से निकाला
मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर लालची ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। छोछक लेकर आए उसके परिजनों के सामने भी बाल पकड़कर पीटा। बाद में गर्भवती को घर से निकाल दिया। समझाने पर भी नहीं माने। पुलिस ने उससे सादे कागज …
मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर लालची ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। छोछक लेकर आए उसके परिजनों के सामने भी बाल पकड़कर पीटा। बाद में गर्भवती को घर से निकाल दिया। समझाने पर भी नहीं माने। पुलिस ने उससे सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने मामले को नारी उत्थान केंद्र भेज दिया।
कटघर कोतवाली क्षेत्र के गुलाबबाड़ी निवासी युवती का विवाह आठ मार्च 2019 को भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव पीपलसाना निवासी गुड्डू के साथ हुआ था। पिता ने दहेज में अपनी हैसियत से बढ़कर दहेज दिया था। मगर ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे। बात-बात पर उसे कम दहेज के लिए ताने देते हुए उसके पिता को गालियां देते थे। पति शराब पीकर मारपीट करता और मायके से कारोबार के लिए दो लाख रुपये लाने का दवाब बनाता। इस दौरान उसने एक बेटे को जन्म दिया।
मायके वाले छोछक लेकर आए तो उनके सामने ही सास, ननद ने उसे पीटा। ससुराल वालों ने 22 फरवरी को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब वह दो माह की गर्भवती थी। तभी से वह मायके में रह रही है। मायके वालों ने पंचायत के जरिए समझौते का प्रयास भी किया मगर बात नहीं बनी। पीड़िता ने कटघर पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने उससे सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई। उन्होंने नारी उत्थान केंद्र को मामले में सुलह समझौता कराने का निर्देश दिया है।
