चंदौली में मिट्टी का टीला ढहने से तीन लोगों की मौत
चन्दौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के नौगढ़ क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मिट्टी का टीला ढहने से तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि मामले उदितपुर सुर्रा गांव …
चन्दौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के नौगढ़ क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मिट्टी का टीला ढहने से तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि मामले उदितपुर सुर्रा गांव स्थित जगतहवा नाला से घर की पुताई के लिये कुछ लोग मिट्टी निकाल रहे थे। इ
सी दौरान मिट्टी का टीला गिरने से शिवकुमार (42), दूधनाथ विश्वकर्मा(45), रितेश विश्वकर्मा (02) की मृत्यु हो गई जबकि आशीष विश्वकर्मा (10) गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सीएचसी नौगढ़ में भर्ती कराया गया है। वहीं इस हादसे में अन्य लोगों के भी मिट्टी में दबे होने की आशंका के चलते प्रशासन की तरफ से जेसीबी मंगवाकर मलवा हटाने का काम चलाया जा रहा है। सूचना पर एसडीएम डॉ अतुल गुप्ता के अलावा समाजसेवी नंद लाल यादव, पूर्वांचल मजदूर संघ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव घटनास्थल पर पहुंचे।
