CMO ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। चिकित्सकीय दुर्व्यवस्था दूर करने के उद्देश्य के साथ CMO डॉ. रामजी वर्मा ने जिला  चिकित्सालय का  निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंजीकरण कक्ष, सर्जन कक्ष, नेत्र रोग कक्ष, ENT कक्ष, ऑडियोमेट्रिक कक्ष, अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे कक्ष, अस्थि-रोग कक्ष और औषधि भण्डार का निरीक्षण किया। साथ ही ENT सर्जन डॉ. हन्फी को जांच मशीन चिकित्सालय …

बाराबंकी। चिकित्सकीय दुर्व्यवस्था दूर करने के उद्देश्य के साथ CMO डॉ. रामजी वर्मा ने जिला  चिकित्सालय का  निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंजीकरण कक्ष, सर्जन कक्ष, नेत्र रोग कक्ष, ENT कक्ष, ऑडियोमेट्रिक कक्ष, अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे कक्ष, अस्थि-रोग कक्ष और औषधि भण्डार का निरीक्षण किया। साथ ही ENT सर्जन डॉ. हन्फी को जांच मशीन चिकित्सालय में स्थापित करने के लिए मांगपत्र प्रस्तुत करने को निर्देशित किया, ताकि कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा सके।

निरीक्षण के दौरान CMO ने ट्रामा सेंटर व इमरजेंसी कक्ष में भर्ती मरीजों से मिलकर उनको दिए जा रहे उपचार के बारे में जानकारी ली। साथ ही ड्रेसिंग व इंजेक्शन कक्ष में रखे बायोवेस्ट निस्तारण प्रक्रिया और इमरजेंसी वार्ड-1, वार्ड-2, वार्ड-3 में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली। इसपर उन्होंने कहा किसी भी कीमत पर चिकित्सकीय दुर्व्यवस्था बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

CMO की ओर से पोषण पुनर्वास केन्द्र का भी निरीक्षण किया गया। इसके बाद वहां उपस्थित स्टाफ से वहां पर भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य सुधार की जानकारी ली और कहा कि बच्चों के इलाज में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आनी चाहिए।

इसके अलावा उन्होंने अस्पताल परिसर में जर्जर भवन का स्थलीय निरीक्षण किया और 108 एम्बुलेंस सेवा में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी से सेवा संबंधित कई बिन्दुओं पर जानकारी ली। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केएनएम त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार