बरेली: यातायात माह में सड़कों से लेकर गलियों तक जाम, ट्रैफिक पुलिस देख लोगों में खलबली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सोमवार से जिले में यातायात माह की शुरूआत हुई थी। पहले दिन लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया गया था। दूसरे दिन यानि मंगलवार को सुबह से ही ट्रैफिक पुलिस शहर से लेकर देहात तक में मुस्तैद दिखी। सुबह से ही जगह-जगह वाहनों की …

बरेली, अमृत विचार। सोमवार से जिले में यातायात माह की शुरूआत हुई थी। पहले दिन लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया गया था। दूसरे दिन यानि मंगलवार को सुबह से ही ट्रैफिक पुलिस शहर से लेकर देहात तक में मुस्तैद दिखी। सुबह से ही जगह-जगह वाहनों की चेकिंग होने लगी। बिना हेलमेट नहीं लगाने वाले और ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वालों को ट्रैफिक पुलिस ने चेतावनी देते हुए ट्रैफिक नियमों के बारे में बताया।

धनतेरस की वजह से बाजारों में केवल टू-व्हीलर की ही एंट्री
धनतेरस की वजह से शहर में जाम न लगे। इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने शहर के प्रमुख बाजारों में केवल टू-व्हीलर वाहनों को ही जाने की अनुमति दी। रिक्शा, ऑटो, आदि सभी को बैरिकेटिंग लगाकर चौराहों से ही डायवर्ट कर दिया जा रहा था। किसी को भी बाजार में जाने की अनुमति नहीं थी। हालांकि टू-व्हीलर की वजह से भी बाजार में पूरे दिन जाम बना रहा।

चेकिंग की वजह से गलियों में भी जाम
सुबह से जगह-जगह चौराहों पर मुस्तैद पुलिस और ट्रैफक पुलिस को देख बिना हेलमेट वाहन लेकर निकलने वालों में हड़कम मचा हुआ है। धनतेरस का दिन और बिना हेलमेट एक हजार का चालान होने के डर से लोग चेकिंग देख दूर से ही वाहन मोड़ कर वापस लौट रहे है और गलियों का सहारा ले रहे हैं। जिसकी वजह से शहर की संकरी गलियों में भी लोगों को जाम का झंझट झेलना पड़ रहा है। हालांकि त्योहार की वजह से ट्रैफिक पुलिस की तरफ से चालान में थोड़ी ढिलाई बरती जा रही है।

यह भी पढ़े-

बरेली: रेलवे अधिकारियों की मिलीभगत से हो रही थी चोरी, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रोशनलाल और ठेकेदार समेत पांच लोग गिरफ्तार

संबंधित समाचार