अयोध्या सज-संवर कर तैयार, दीपोत्सव कल
अयोध्या। राम की नगरी अयोध्या सज-संवर कर तैयार हो गई है। दीपोत्सव का मुख्य पर्व और आयोजन कल ही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उनकी लगभग पूरी कैबिनेट और राज्यपाल आज रामनगरी में ही रहेंगे। बुधवार को राम की पैड़ी के 32 घाटों पर पांचवे दीपोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में 9 लाख दीये जगमग होने के …
अयोध्या। राम की नगरी अयोध्या सज-संवर कर तैयार हो गई है। दीपोत्सव का मुख्य पर्व और आयोजन कल ही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उनकी लगभग पूरी कैबिनेट और राज्यपाल आज रामनगरी में ही रहेंगे। बुधवार को राम की पैड़ी के 32 घाटों पर पांचवे दीपोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में 9 लाख दीये जगमग होने के साथ एक नया कीर्तिमान बन जाएगा।
राम की पैड़ी से लेकर सरयू घाट व रामकथा पार्क का पूरा क्षेत्र रोशनी से जगमगा रहा है। वहीं, सुबह से ही यहां कई बड़े लोगों का तांता लगना शुरू हो जाएगा। शाम होते ही अयोध्या व सरयू के मुख्य घाट एक ऐतिहासिक व अलौकिक पल के गवाह बन जाएंगे। यहां घाटों पर दीयों को सजा दिया गया है। बुधवार सुबह से ही 12 हजार वालंटियर्स 40 एमएल वाले दीयों में तेल और बाती डालना शुरू कर देंगे।

मुख्य अतिथि किशन रेड्डी पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री भारत सरकार, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदी बेन पटेल होंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी श्रीराम जन्मभूमि पर विराजमान रामलला के दरबार में दीप जलाएंगे। इसके बाद पूरी अयोध्या जगमगा उठेगी। जन्मभूमि में 51 हजार दीये रोशन किए जाएंगे। भगवान राम का विभिन्न फूलों से श्रृंगार किया जाएगा।
योगी के रामजन्मभूमि में दीया जलाते ही राम की पैड़ी पर दीयों को रोशन करने का काम शुरू हो जाएगा। इसके अतिरिक्त नगर के विभिन्न मंदिर व स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट विभिन्न चैनलों पर एएनआई व दूरदर्शन की ओर से किया जायेगा। सिर्फ पासधारक व आमंत्रित व्यक्ति ही कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे।
सुबह 10 बजे कार्यक्रम शुरू होकर देर शाम तक चलेगा
- 10 बजे साकेत महाविद्यालय से मुख्य कलाकारों की ओर से 11 झांकियां निकाली जाएग
- 2:15 पर सीएम व अन्य विशिष्ट महानुभावों का रामकथा पार्क में आगमन होगा
- 2:50 पर पुष्पक विमान से भगवान राम, सीता व लक्ष्मण का आगमन होगा
- 5:50 पर सभी अतिथियों व भगवान के स्वरूप का राम की पैड़ी पर आगमन होगा
- 6: 30 मिनट पर होलोग्राफी शो, प्रोजेक्शन मैपिंग, रामायण पर आधारित लेजर शो, पर्यटन मंत्री व मुख्यमंत्री का उद्बोधन होगा
- 5 बजकर 50 मिनट पर दीये जलाए जाएंगे
- 5 :50 पर ही 9 लाख दीपों का एक साथ प्रज्जवलन, इसके अतिरिक्त 3 लाख दीपों का नगर के अन्य स्थानों पर प्रज्जवलन होगा
