लखनऊ: टप्पेबाजों ने बाबा और पुलिस बन पार किए गहने
लखनऊ। राजधानी में दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में टप्पेबाजों ने लाखों के गहने पार कर दिए। पीड़ितों ने पीजीआई व सरोजनीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीजीआई थाना प्रभारी के पाठकपुरम कॉलोनी निवासी विभूति नारायण यादव शनिवार सुबह दूध लेकर लौट रहे थे। इसी बीच शीतलखेड़ा मोड़ के पास पांच युवकों ने खुद को …
लखनऊ। राजधानी में दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में टप्पेबाजों ने लाखों के गहने पार कर दिए। पीड़ितों ने पीजीआई व सरोजनीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीजीआई थाना प्रभारी के पाठकपुरम कॉलोनी निवासी विभूति नारायण यादव शनिवार सुबह दूध लेकर लौट रहे थे। इसी बीच शीतलखेड़ा मोड़ के पास पांच युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए रोक लिया।
आए दिन हो रही लूट की घटनाओं का डर दिखाते हुए चेन उताकर जेब में रखने को कहा। वह चेन उतारकर जेब में रख रहे थे तभी उनमें से एक ने चेन कागज में लपेटने को कहा। इसी बीच बातों ही बातों में टप्पेबाजों कागज की पुडि़या बदलकर नकली चेन वाली पुड़िया थमा कर वहां से भाग निकले। वहीं, सरोजनीनगर के बिजनौर स्थित सीआरपीएफ कैम्प में अशोक कुमार भारद्वाज ने बताया कि पत्नी कमलेश रविवार दोपहर में कुछ सामान खरीदने सीआरपीएफ गेट नम्बर-3 के पास गयी थी।
लौटते वक्त पैदल आ रहे एक व्यक्ति ने उन्हें रोक कर एक बाबा के बारे में पूछा। इसी बीच वह बाबा भी आ गया। दोनों ने अपनी बातों में उलझा कर कमलेश से चेन और टॉप्स उतरवाकर पांच सौ रुपये के नोट के साथ कागज की पुड़िया में रखवाया। मंत्र पढ़कर कागज की पुडि़या पकड़ाकर घर पहुंचकर खोलने को कहा। कमलेश ने घर पहुंचकर कागज की पुडिया खोली तो वह खाली थी। पुलिस मामले की की छानबीन कर रही है।
