सपा विकास के नाम पर उजाड़े गए परिवारों के साथ: पूर्व मंत्री
अयोध्या। सपा के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने आज अयोध्या में विकास के नाम पर उजाड़े गए परिवार को दीपावली पर्व पर आर्थिक मदद व मिठाई भेंट किया। पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए लोगों को संबोधित करते हुए श्री पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार केवल लोगों को उजाड़ने में …
अयोध्या। सपा के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने आज अयोध्या में विकास के नाम पर उजाड़े गए परिवार को दीपावली पर्व पर आर्थिक मदद व मिठाई भेंट किया। पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए लोगों को संबोधित करते हुए श्री पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार केवल लोगों को उजाड़ने में लगी हुई है लेकिन उन्हें बसाने की कोई व्यवस्था इस सरकार द्वारा नहीं की जा रही।
उन्होंने बताया कि अयोध्या में विकास के नाम पर सैकड़ों लोगों को बेघर कर दिया गया, ऐसे में समाजवादी पार्टी ने उनकी लड़ाई लड़ने का पूरा मन बना लिया है। पांडेय ने कहा कि आज जहां दीपावली पर्व मनाने के लिए अयोध्या में कितनी धूम मचाई जा रही है वहीं सैकड़ों परिवार ऐसे हैं जिनकी दीपावली फीकी पड़ गई है।
पांडेय ने बताया कि आज पार्टी कार्यालय पर इन विस्थापित लोगों की मदद के लिए उन्हें आर्थिक सहायता व मिठाईयां आदि भेंट की गई, समाजवादी पार्टी इन विस्थापित लोगों के साथ हर हाल में खड़ी रहेगी। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफ़र मीसम, चौधरी बलराम यादव, पार्षद हाजी असद अहमद, पूर्व प्रदेश सचिव मो हलीम पप्पू आदि मौजूद रहे।
