बरेली: आठ माह बाद अपनों संग दिवाली मनायेगी गंगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आठ माह से गायब गंगा अपने परिजनों से दंग दिवाली मनायेगी। वह भटककर झारखंड से बरेली पहुंच गई थी। उसके बाद उसे लावारिस हालत में भोजीपुरा पुलिस की मदद से मानसिक चिकित्सालय में भर्ती कराया था। मनोसमर्पण मनोसामाजिक सेवा समिति की पहल के बाद गंगा के परिवार का पता लगा गया। मंगलवार …

बरेली, अमृत विचार। आठ माह से गायब गंगा अपने परिजनों से दंग दिवाली मनायेगी। वह भटककर झारखंड से बरेली पहुंच गई थी। उसके बाद उसे लावारिस हालत में भोजीपुरा पुलिस की मदद से मानसिक चिकित्सालय में भर्ती कराया था। मनोसमर्पण मनोसामाजिक सेवा समिति की पहल के बाद गंगा के परिवार का पता लगा गया। मंगलवार को उसकी हालत ठीक होने के बाद परिवार के लोग उसे अपने साथ लेकर घर को रवाना हो गए।

मनोसमर्पण मनोसामाजिक सेवा समिति के अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि 4 अप्रैल 2021 को अटा पट्टी सुमाली गांव में लावारिस हालत में एक युवती भटकती मिली थी। जिसके बाद भोजीपुरा पुलिस की मदद से 5 अप्रैल 2021 को मानसिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था।

काउन्सलिंग के दौरान मनोवैज्ञानिक शैलेश कुमार को युवती ने अपना नाम गंगा कुमारी पुत्री गोंदा मुंडा, गांव लबगा, पोस्ट- हांजेड थाना, दशमफाल जिला रांची, झारखंड बताया था। तब शैलेश ने उसके परिवारजनों से संपर्क कर गंगा के बारे में सूचना दी। उसके बाद गंगा के पिता गोंदा मुंडा आये तो गंगा ने उन्हें तुरंत पहचान लिया और बहुत खुश हुई तथा घर जाने की इच्छा व्यक्त की।

मानसिक चिकित्सालय में गंगा के डिस्चार्ज सम्बन्धी सभी औपचारिकतायें पूर्ण कर गंगा को उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। गंगा के मानसिक उपचार के लिये संस्था की तरफ़ से दो माह की निःशुल्क दवाई दी गई।

संबंधित समाचार