बरेली: 30 हजार दीपक जलाकर दूर किया पार्कों का अंधेरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। धनतेरस की शाम को नगर निगम ने गांधी उद्यान और सीआई पार्क को 30 हजार दीये जलाकर रोशन कर दिया। पार्क में बेहद आकर्षक तौर से सजावट की गई। अधिकारियों ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों को दिवाली पर शहर को साफ रखने का आह्वान किया। धनतेरस और दिवाली पर सार्वजनिक …

बरेली, अमृत विचार। धनतेरस की शाम को नगर निगम ने गांधी उद्यान और सीआई पार्क को 30 हजार दीये जलाकर रोशन कर दिया। पार्क में बेहद आकर्षक तौर से सजावट की गई। अधिकारियों ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों को दिवाली पर शहर को साफ रखने का आह्वान किया।

धनतेरस और दिवाली पर सार्वजनिक जगहों के कोने-कोने का रोशन करने के शासनादेश के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने इस कार्यक्रम को धूमधाम से मनाने के लिए काफी प्रयास किए थे। प्रेमनगर स्थित सीआई पार्क में 10 हजार दिए जलाए गए। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार और मुख्य सफाई निरीक्षक एके दुबे सहित कई अधिकारी व नगर निगम के स्टाफ ने मिलकर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया। यहां पार्क के हर कोने पर दीप प्रज्वलित किए गए। इससे पूरा पार्क रोशनी से जगमग हो उठा।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने पार्क में मौजूद लोगों से हर दिन दिवाली की तरह मनाने और पार्क सहित आसपास के एरिया में सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की। इसके अलावा गांधी उद्यान में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां 20 हजार दीपक जलाकर पूरे उद्यान को शाम होते ही रोशन कर दिया गया।

दीपों से यहां एक से बढ़कर एक शुभ आकृतियों को बनाया गया। इसकी शोभा देखते ही बनती थी। मेयर डॉ. उमेश गौतम और मुख्य अभियंता बीके सिंह, अवर अभियंता राजीव शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में मेयर ने कहा कि दीपोत्सव खुशियों को मनाने का पर्व है। इसे भाईचारे और शांतिप्रिय ढंग से मनाएं और शहर को भी इसी तरह हर दिन रोशन करें।

संबंधित समाचार