हरदोई: धनतेरस पर हुआ दीपोत्सव, नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
हरदोई। जिला प्रशासन ने धनतेरस के मौके पर नगर के बेलाताली पर दीपोत्सव का आयोजन किया। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राणा की पहल पर आयोजित दीपोत्सव का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती व जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया। दीपोत्सव में नगर के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। धनतेरस पर जिला प्रशासन की तरफ …
हरदोई। जिला प्रशासन ने धनतेरस के मौके पर नगर के बेलाताली पर दीपोत्सव का आयोजन किया। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राणा की पहल पर आयोजित दीपोत्सव का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती व जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया। दीपोत्सव में नगर के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। धनतेरस पर जिला प्रशासन की तरफ से दीपोत्सव का आयोजन नगर के बेलाताली पर किया गया।

इस आयोजन को करने में मुख्य भूमिका मुख्य विकास अधिकारी की रही उन्होंने दीपोत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई। उनकी रूपरेखा को जिलाधिकारी अवनीश कुमार ने सहमति देते हुए बढ़-चढ़कर आयोजन कराया। दीपोत्सव पर बेलाताली पर दीपों की छटा देखते ही बनी। इस रमणीक नजारे को देखने के लिए नगर के सैकड़ों लोग बेलाताली पहुंचे। यहां पर लोगों ने भव्य महोत्सव को अपनी मोबाइल में कैद किया। वहीं नगर के तमाम लोगों ने जनप्रिय जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी विकास जायसवाल के साथ तस्वीरे खींच कर त्यौहार का आनंद लिया।

दीपोत्सव के सफल आयोजन को लेकर नगर के लोग मुख्य विकास अधिकारी को धन्यवाद दे रहे हैं। दीपोत्सव से जहां बेलाताली की मनमोहक छटा लोगों को पसंद आई। वहीं संस्कृति से जुड़ने का भी सुनहरा मौका लोगों को मिला। बहुत ही कम समय में हुई तैयारियों के बावजूद दीपोत्सव दें एक अलग ही छाप छोड़ दी। विभिन्न विद्यालय के बच्चों ने भव्य रंगोली बनाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए ।
रंगोली के माध्यम से जहां लोगों में छिपी प्रतिभाओं को बढ़ाने का मौका मिला। वही दीपोत्सव की सुंदरता बढ़ाने में इन रंगोलियों ने बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर भाजपा व क्षेत्र के पीके वर्मा डॉक्टर नीरज वर्मा पारुल दीक्षित सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने भी दीपोत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया 11 हजार दीपों की यह श्रंखला देखते ही बन रही थी।
