बरेली: बम निरोधक दस्ते के साथ जंक्शन पर चेकिंग
बरेली, अमृत विचार। बीते दिनों बरेली जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद जीआरपी और आरपीएफ सतर्क हो गई है। दिवाली से पहले मंगलवार को जंक्शन जीआरपी, आरपीएफ और सुभाषनगर पुलिस द्वारा सयुंक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। खास तौर से बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड के साथ सुरक्षा बल जंक्शन …
बरेली, अमृत विचार। बीते दिनों बरेली जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद जीआरपी और आरपीएफ सतर्क हो गई है। दिवाली से पहले मंगलवार को जंक्शन जीआरपी, आरपीएफ और सुभाषनगर पुलिस द्वारा सयुंक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। खास तौर से बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड के साथ सुरक्षा बल जंक्शन का बारीकी से निरीक्षण करते रहे।
जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अमीराम सिंह ने बताया कि त्योहार के चलते ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बड़ी है। स्टेशन परिसर और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टीमों को मुस्तैद किया गया है।
मंगलवार को चेकिंग अभियान के दौरान प्लेटफार्म, पार्सलघर, ट्रेनों सर्क्युलेटिंग एरिया, आरक्षण कार्यालय और ट्रेनों को चेक किया गया। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ विपिन सिसोदिया और सुभाष नगर एसएचओ नरेश चंद्र कश्यप मौजूद रहे।
