गोरखपुर: SSP ने शाहपुर थाने पर लगाई चौपाल, नहीं पहुंचा कोई फरियादी
गोरखपुर। आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक “पुलिस आपके द्वार” चौपाल रोस्टर के तहत शाहपुर थाने पर फरियादियों की समस्याओं से रूबरू होने के लिए पहुंचे। वहींं, आज छोटी दीपावली का पर्व होने के वजह से थाने पर कोई फरियादी नहीं पहुंचा। जिसे देखते हुए एसएसपी ने थानेदार को क्षेत्र भ्रमण के लिए भेजकर थानेदारी की जिम्मेदारी …
गोरखपुर। आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक “पुलिस आपके द्वार” चौपाल रोस्टर के तहत शाहपुर थाने पर फरियादियों की समस्याओं से रूबरू होने के लिए पहुंचे। वहींं, आज छोटी दीपावली का पर्व होने के वजह से थाने पर कोई फरियादी नहीं पहुंचा। जिसे देखते हुए एसएसपी ने थानेदार को क्षेत्र भ्रमण के लिए भेजकर थानेदारी की जिम्मेदारी स्वयं निभाई।
इस दौरान एसएसपी आने वाले फरियादियों से मिलने के लिए उत्सुक दिखे, लेकिन संयोग रहा कि चौपाल में केवल पत्रकार, पार्षद, व्यापारी, नेता व पूर्व सैनिक और रिपब्लिक-डे परेड पर सम्मिलित होने वाले NCC कैडेटों का वेरिफिकेशन कराने 45 बटालियन के सूबेदार के अलावा कोई नहीं पहुंचा।
आज या तो त्यौहार का असर रहा या थाने पर सभी फरियादियों की समस्याओं का निदान हो चुका हैं, क्योंकि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का एक ही उद्देश्य है, कि थाने पर फरियादियों की समस्याओं का समाधान किया जाए। इसके लिए चौपाल पर 11बजे दिन से 11बजे रात तक राजपत्रित अधिकारी थानों पर रोस्टर के अनुसार फरियादियों की समस्याओं का निराकरण करेंगे। जिससे अधिक से अधिक फरियादियों की समस्याओं का निराकरण हो सके।
