मुरादाबाद : ट्रेन से कटकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थानाक्षेत्र में युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। ट्रेन की चपेट में आकर उसका शरीर तीन हिस्सों में बंट गया। नाई की दुकान चलाने वाला युवक रात से गायब था। बुधवार सुबह परिजन उसे तलाशने निकले थे। रेलवे ट्रैक पर भीड़ लगी देख मौके पर पहुंचे और शव की …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थानाक्षेत्र में युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। ट्रेन की चपेट में आकर उसका शरीर तीन हिस्सों में बंट गया। नाई की दुकान चलाने वाला युवक रात से गायब था। बुधवार सुबह परिजन उसे तलाशने निकले थे। रेलवे ट्रैक पर भीड़ लगी देख मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। कटघर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

कटघर के मोहल्ला गोविंद नगर ब्लाक सी निवासी 40 वर्षीय दिनेश पुत्र ओमपाल देहरी गांव चौराहे पर नाई की दुकान चलाता था। दिनेश के परिवार में पत्नी गीता के अलावा एक बेटी गौरी है। बड़े भाई राजाबाबू ने बताया कि दिनेश मंगलवार को रोजाना की तरह अपनी दुकान पर गया था। शाम तक वह दुकान पर रहा। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसका फोन भी मिलाया मगर वह बंद मिला।

राजाबाबू के अनुसार दिनेश शराब पीने का आदि था। इसलिए उन्होंने समझा किसी दोस्त के पास शराब पीकर उसके घर ही रुक गया होगा। मगर जब सुबह को भी उसका फोन नहीं लगा तब परिजनों को चिंता हुई। वह दिनेश की तलाश में घर से निकल गए। रेलवे ट्रैक के किनारे दिनेश की साइकिल टूटी हालत में पड़ी मिली। पास ही तमाम लोगों की भीड़ लगी थी।

परिजन वहां पहुंचे तो दिनेश का शव पटरियों पर पड़ा था। उसका सिर व धड़ ट्रेन की चपेट में आकर अलग हो गया था। दोनों पैर भी कट गए थे। परिजनों ने शव की शिनाख्त दिनेश के रूप में की। दिनेश की मौत की खबर मिलते ही उसकी पत्नी व अन्य परिजन बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। कटघर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

संबंधित समाचार