पीलीभीत: वृद्ध पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के अमरैयाकलां गांव निवासी सुरेश कुमार पर मंगलवार की शाम गांव के ही छत्रपाल ने अपने साथियों की मदद से धारदार हथियार से उसके ऊपर प्रहार कर दिया। जिससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर गया।झगड़े को लेकर गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में …

पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के अमरैयाकलां गांव निवासी सुरेश कुमार पर मंगलवार की शाम गांव के ही छत्रपाल ने अपने साथियों की मदद से धारदार हथियार से उसके ऊपर प्रहार कर दिया। जिससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर गया।झगड़े को लेकर गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।एक अन्य मामले में रमपुरा कौन निवासी वृद्ध रामदास को बेवजह गांव के पप्पू,सत्यपाल ने पीट कर घायल कर दिया।

पुलिस ने वृद्ध का मेडिकल कराकर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।कोतवाल रामसेवक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।

संबंधित समाचार