पुर्तगाल के राष्ट्रपति ने की संसद भंग की घोषणा, नये आम चुनाव 30 जनवरी को
लिस्बन, पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने संसद को भंग करने और अगले साल 30 जनवरी को नये आम चुनाव कराने की घोषणा की है। पुर्तगाल में सत्तारूढ़ सोशलिस्ट पार्टी की सरकार के आगामी वर्ष के लिए बजट को गत माहांत में संसद की ओर से खारिज किये जाने के बाद उत्पन्न राजनीतिक …
लिस्बन, पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने संसद को भंग करने और अगले साल 30 जनवरी को नये आम चुनाव कराने की घोषणा की है। पुर्तगाल में सत्तारूढ़ सोशलिस्ट पार्टी की सरकार के आगामी वर्ष के लिए बजट को गत माहांत में संसद की ओर से खारिज किये जाने के बाद उत्पन्न राजनीतिक संकट को हल करने की दिशा में श्री डी सूसा ने गुरुवार को देश के नाम संबोधन में यह घोषणा की।
पुर्तगाल के संसद के 45 वर्षों में यह पहला मौका था , जब देश के बजट को मंजूरी नहीं दी गयी। वहीं राष्ट्रपति ने संसद में बहस से पहले ही चेतावनी थी कि बजट खारिज कर दिये जाने की स्थिति में वह संसद को भंग कर देंगे और शीघ्र ही नया चुनाव करायेंगे। पुर्तगाल के संविधान के तहत संसद भंग होने के 60 दिनों के भीतर चुनाव कराये जाने का प्रावधान है।
