CM योगी की अगुवाई में प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी: केंद्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पांडेय
अयोध्या। राम की नगरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने क्षीरेश्वर नाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया। इसके अलावा वे प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम से भी जुड़े। इस दौरान महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि सब प्रकार से देश की खुशहाली हो, भारत के लोगों की सुख समृध्दि, आरोग्य, मंगल कामना के साथ अयोध्या में …
अयोध्या। राम की नगरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने क्षीरेश्वर नाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया। इसके अलावा वे प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम से भी जुड़े। इस दौरान महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि सब प्रकार से देश की खुशहाली हो, भारत के लोगों की सुख समृध्दि, आरोग्य, मंगल कामना के साथ अयोध्या में अनुष्ठान करने आया हूं।
साथ ही उन्होंने कहा कि, योगी की अगुवाई में प्रचंड बहुमत की सरकार यूपी में बनेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शंकराचार्य ने शाश्वत सनातन धर्म के संस्कारों को स्थापित और संगठित किया है। जिसका भाव लोक कल्याण था। लोक कल्याण के भाव से प्रधानमंत्री ने शंकराचार्य की समाधि का पुनर्निर्माण कराया है। उसी के लिए यह भव्य कार्यक्रम आयोजित है जो भारत को सक्षम राष्ट्र की भलाई के लिए स्थापित करेगा। वहीं विपक्ष पर हमलावर होते हुए पांडेय बोलें कि, विपक्ष कोशिश कर रहा है संस्कारों को सीखने की, जिसका अयोध्या प्रत्यक्ष गवाह है।
यह प्रसन्नता का विषय है कि वह संस्कार सिख रहे हैं। पूजा- अर्चन किसी दल का नहीं संपूर्ण भारत वासियों का अधिकार है। यह संस्कार विश्व के अन्य देश ग्रहण करें। यहीं भारत के ऋषि मुनियों की और शंकराचार्य के प्रति हम लोगों की सच्ची श्रद्धा सुमन है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश और शिवपाल यादव के एक होने पर बोले कि सभी प्रयास विपक्ष कर ले। मोदी युग और योगी सरकार के लोक कल्याण की कानून व्यवस्था आउट विकास को जनता देख रही है। जनता को मालूम है कि जिस तरह लूट खसोट विपक्ष के लोग कर चुके हैं, वह भूल के अपना समर्थन नहीं करेंगी। जनता जानती है कि वहीं जंगल राज फिर आ जायेगा। इसलिए योगी आदित्य नाथ की अगुवाई में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।
