असम: दीपावली पर ‘आग का तांडव’, कई मकान…दुकान और गोदाम जलकर खाक
रंगिया, असम। असम के कामरूप (ग्रामीण) जिले के रंगिया शहर में लगी भीषण आग में कई मकान और व्यावसायिक प्रतिष्ठान जलकर खाक हो गए। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार रात को लगी आग में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। अधिकारी के मुताबिक रंगिया शहर में गुरुवार रात को …
रंगिया, असम। असम के कामरूप (ग्रामीण) जिले के रंगिया शहर में लगी भीषण आग में कई मकान और व्यावसायिक प्रतिष्ठान जलकर खाक हो गए। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार रात को लगी आग में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
अधिकारी के मुताबिक रंगिया शहर में गुरुवार रात को दीपावली उत्सव के दौरान मृत्युंजय शिव मंदिर के नजदीक लगी आग की चपेट में कई मकान, दुकानें और गोदाम जल कर खाक हो गए। दमकल विभाग की आठ गाड़ियों और स्थानीय लोगों की मदद से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से करोड़ों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई। वहीं आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।
