मुरादाबाद : सफाई करते समय दीवार गिरी, मलबे में दबकर युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला के कांशीराम नगर में गुरुवार को दीपावली पर मकान की सफाई करते समय छत की चहारदीवारी गिर गई।‌ जिसके मलबे में दबकर एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी भाभी, भांजा और भतीजा व एक दोस्त घायल हो गया। इस हादसे से परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला के कांशीराम नगर में गुरुवार को दीपावली पर मकान की सफाई करते समय छत की चहारदीवारी गिर गई।‌ जिसके मलबे में दबकर एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी भाभी, भांजा और भतीजा व एक दोस्त घायल हो गया। इस हादसे से परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा गुरुवार शाम चार बजे कांशीराम नगर के डी ब्लाक में हुआ। इस मोहल्ले में शुभम मिश्रा (28) का परिवार रहता है। शुभम मिश्रा फैक्टरी में काम करता था। शुभम के दो बेटे भाई सुधीर और सनी हैं। बताया जा रहा है कि शुभम गुरुवार शाम करीब चार बजे मकान की तीसरी मंजिल पर साफ सफाई कर रहा था। उसके साथ उसका दोस्त भूरा भी उसकी मदद कर रहा था, जबकि शुभम की भाभी अनीता घर में रंगोली बना रही थी। अनीता के पास ही शुभम का भांजा अथर्व और भतीजा दिव्यांश भी बैठा हुआ था।

बताया जा रहा है कि जिस दीवार के सहारे चढ़कर शुभम सफाई कर रहा था। वो दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। जिसके मलबे में शुभम, उसका दोस्त भूरा और अनीता और दोनों बच्चे दब गए। इस हादसे के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई। आस पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए और मलबे में दबे लोगों को निकालकर अस्पताल भिजवा दिया गया, जहां डाक्टरों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी घायलों को भर्ती कर उनका उपचार शुरू कर दिया गया। मझोला थाना प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

संबंधित समाचार