बरेली: मिस कॉल से दोस्ती, फिर कुंवारा बताकर लूटी आबरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मिस कॉल पर रामपुर के युवक की बरेली की युवती से दोस्ती हो गई। इसके बाद युवक ने युवती को प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ रामपुर और बरेली में दुष्कर्म किया। बाद में युवती को पता चला कि युवक शादीशुदा है। उससे झूठ बोला गया है। युवती से मामले की …

बरेली, अमृत विचार। मिस कॉल पर रामपुर के युवक की बरेली की युवती से दोस्ती हो गई। इसके बाद युवक ने युवती को प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ रामपुर और बरेली में दुष्कर्म किया। बाद में युवती को पता चला कि युवक शादीशुदा है। उससे झूठ बोला गया है। युवती से मामले की शिकायत पुलिस से की है।

सुभाषनगर की रहने वाली युवती ने बताया कि अक्टूबर में उसके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले में गलत नंबर कहते हुए फोन काट दिया। बाद में वह उससे फोन पर बात करने लगा और दोस्ती कर ली। युवक ने अपना नाम राहुल सिंह निवासी रामनाथ कॉलोनी रामपुर बताया था। इसके बाद राहुल ने उसे रामपुर के होटल में बुलाया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद में बरेली के एक होटल में बुलाकर भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

शक होने पर जब युवती ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि राहुल शादीशुदा है। युवती सच्चाई जानने के लिए राहुल के घर पहुंची तो राहुल की पत्नी ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। पीड़िता की शिकायत पर सुभाषनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार