अल्मोड़ा: पेयजल किल्लत बरकरार, शिकायत के बाद भी समाधान नहीं कर रहे जल संस्थान के अधिकारी
अमृत विचार, अल्मोड़ा। नगर के अनेक मोहल्लों में पिछले कई दिनों से पेयजल की किल्लत बनी हुई है। लेकिन अधिकारियों से कई बार की शिकायत के बाद भी पेयजल आपूर्ति सुचारू होने का नाम नहीं ले रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर के पूर्वी पोखरखाली, ढूंगाधारा, खत्याड़ी, धारानौला, चौघानपाटा, पपरसैली आदि अनेक इलाकों में …
अमृत विचार, अल्मोड़ा। नगर के अनेक मोहल्लों में पिछले कई दिनों से पेयजल की किल्लत बनी हुई है। लेकिन अधिकारियों से कई बार की शिकायत के बाद भी पेयजल आपूर्ति सुचारू होने का नाम नहीं ले रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर के पूर्वी पोखरखाली, ढूंगाधारा, खत्याड़ी, धारानौला, चौघानपाटा, पपरसैली आदि अनेक इलाकों में पिछले कई दिनों से पेयजल का संकट बना हुआ है।
लेकिन विभाग के अधिकारियों से शिकायत के बाद भी अधिकारी पेयजल आपूर्ति करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा है कि अगर इन मोहल्लों में शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं की गई तो वह विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल देंगे।
