रायबरेली: संदिग्ध हालात में हुई युवक की मौत, जांच शुरू
रायबरेली। पुलिस चौकी गुमावा अंतर्गत लाही सीमा के पास मिठाई की दुकान पर खोया लेने गया 18 साल के युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक युवक बहुता कोतवाली हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी का निवासी था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। मौत का कारण अस्पष्ट है। बहुता कोतवाली हैदरगढ़ जनपद …
रायबरेली। पुलिस चौकी गुमावा अंतर्गत लाही सीमा के पास मिठाई की दुकान पर खोया लेने गया 18 साल के युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक युवक बहुता कोतवाली हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी का निवासी था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। मौत का कारण अस्पष्ट है।
बहुता कोतवाली हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी निवासी निखिल तिवारी लाही बॉर्डर स्थित राजकुमार अंकल केक मिठाई की दुकान पर घर से शुक्रवार शाम करीब 4 बजे खोया लेने आया था। शाम करीब 6:30 पर लाही सीमा स्थित राजकुमार अंकल केक की दुकान पर निखिल तिवारी पहुंचा ही था, वैसे ही वह गिर गया और बेहोश हो गया।
बेहोश होने पर राजकुमार व अन्य लोग उसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ लेकर गए, जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत होने की बात की है। पुलिस व सीएचसी के चिकित्सक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा।
वहीं सूचना पर पहुंचा निखिल का भाई विमलेश तिवारी ने बताया कि शाम करीब 4 बजे घर से खोया लेने के लिए छोटा भाई निखिल तिवारी निकला था। कैसे मौत हुई इस बारे में नहीं बता सकते हैं, हमको तो पुलिस ने सूचना दी तब यहां आए हैं।
थाना प्रभारी जीतेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा। पुलिस छानबीन कर रही है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ के अधीक्षक डॉ. अमित सिंह ने बताया कि अस्पताल आने के पहले ही निखिल तिवारी की मौत हो चुकी थी। किस कारण मौत हुई इसका कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के कारण का पता चल पाएगा।
