यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7 नए मामले, 15 संक्रमित हुए ठीक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश में पिछले 24 घंटे मे कोविड-19 के सात नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद प्रदेश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 83 रह गई हैंं। इसपर अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने शनिवार को बताया कि प्रदेश के 41 जिलों में आज एक भी संक्रमित नहीं है, जबकि 17 जिलों में …

लखनऊ। प्रदेश में पिछले 24 घंटे मे कोविड-19 के सात नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद प्रदेश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 83 रह गई हैंं। इसपर अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने शनिवार को बताया कि प्रदेश के 41 जिलों में आज एक भी संक्रमित नहीं है, जबकि 17 जिलों में एक-एक मरीज ही शेष है। पिछले 24 घंटों में 72 हजार 969 सैम्पल की जांच हुई, जिसमें 7 संक्रमितों की पुष्टि की गई। इसके साथ ही इस अवधि में 15 संक्रमित कोरोना मुक्त भी हुए है। आज प्रदेश में कुल एक्टिव केस की संख्या 83 हैं, जबकि 16 लाख 87 हजार 207 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।

इसे देखते हुए सीएम योगी ने टीम-09 की बैठक में कहा कि देश के कई राज्यों में नए संक्रमित मिलने की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में बहुत सतर्कता व सावधानी की जरूरत है। दूसरे प्रदेशों से उत्तर प्रदेश आ रहे हर व्यक्ति की जांच जरूर की जाए। बस, रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। कोविड प्रोटोकाल व मास्क की अनिवार्यता को प्रभावी रूप से लागू किया जाए।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में अब तक 13 करोड़ 28 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं। वहीं, 3 करोड़ 37 लाख 70 हजार से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड का सुरक्षा कवच प्रदान कर दिया गया है। प्रदेश की कुल आबादी के 67 फीसदी लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। पहले डोज के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक करने की अनिवार्यता समाप्त करते हुए क्लस्टर 2.0 की नीति के साथ टीकाकरण को और तेज करने की जरूरत है।

कोविड-19 के साथ अब जीका का कहर

कानपुर में जीका वायरस से संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में विशेष सतर्कता की जरूरत है। अस्वस्थ लोगों के उपचार के लिए सभी अस्पतालों में प्रबंध किए गए हैं। हर एक मरीज के स्वास्थ्य की सतत निगरानी की जाए। इसके साथ सर्विलांस को बेहतर करने की भी जरूरत है। बचाव के लिए व्यापक स्वच्छता, सैनिटाइजेशन और फॉगिंग का कार्य सतत जारी रखें। निगरानी समितियों का पूरा सहयोग लिया जाए।

संबंधित समाचार