रायबरेली: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली, गोवर्धन पूजा व भाई दूज का पर्व
रायबरेली। दीपों के पर्व दिपावली पर जिले भर में लोगों के बीच उल्लास देखने को मिला। कोई घर को झालरों और दीपों से सजाकर रोशन करता नजर आया तो कोई बाजार में गणेश-लक्ष्मी, चूरा, गट्टा, लइया व सजावटी समान खरीदता। पूजा के बाद जमकर आतिशबाजी भी की गई। वहीं, शुक्रवार को गोवर्धन पूजा और शनिवार …
रायबरेली। दीपों के पर्व दिपावली पर जिले भर में लोगों के बीच उल्लास देखने को मिला। कोई घर को झालरों और दीपों से सजाकर रोशन करता नजर आया तो कोई बाजार में गणेश-लक्ष्मी, चूरा, गट्टा, लइया व सजावटी समान खरीदता। पूजा के बाद जमकर आतिशबाजी भी की गई। वहीं, शुक्रवार को गोवर्धन पूजा और शनिवार को भाई दूज पर भी उल्लास देखने को मिला।
जिले में दिवाली का जोश धनतेरस से ही शुरू हो जाता है। धनतेरस पर वाहन, सर्राफ, इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन व कपड़ों की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़ का गुरुवार को भी दिखाई दी, खासतौर से मिठाईयों की दुकान पर। इस अवसर पर लोगों ने गणेश-लक्ष्मी, चूरा, गट्टा, लइया व सजावटी सामान की खूब खरीदारी की। गुरुवार को शुभ मुहुर्त पर गणेश-लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर एक दूसरे को दीपावली की मुबारकबाद दी गई। वहीं, इस बार कोरोना कम होने की वजह से दीपावली पर पिछले दो साल की तुलना में अधिक खुशहाली नजर आई।
भीड़ ने लगाया जाम
शहर में गुरुवार को हर तरफ जाम नजर आया। ऐसे में दिवाली की खरीदारी करने निकले लोगों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ा। सुपर मार्केट, हाथी पार्क, जिला अस्पताल चौराहा, दीवानी चौराहा, कहारों का अड्डा और रेलवे स्टेशन रोड पर भीड़भाड़ रही। बड़े वाहनों को शहर के अंदर नहीं घुसने दिया गया, इसके बावजूद भीड़ की वजह से जाम की समस्या रही।

एक करोड़ के फोड़े गए पटाखे
जिले में इस बार एक करोड़ के पटाखा फोड़े गए। जबकि देश के प्रदूषित शहर में रायबरेली का नाम 27 वें नंबर पर है। उसके बाद भी जमकर आतिशबाजी की गई, इस कारण शुक्रवार की सुबह से ही धुंध नजर आई।

अन्नकूट की हुई पूजा
शुक्रवार को घरों में परेवा पर अन्नकूट की पूजा हुई। रात में घरों को मोमबत्ती और दीयों से रोशन कर आतिशबाजी की गई। इसी तरह शनिवार को भी भाईदूज पर शहर में भीड़ बनी रही। बहनों ने भाईयों को टीका लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की।
प्रशासनिक अधिकारियों ने वृद्धाश्रम में मनाई दीपावली
सिख समाज की ओर से दीपावली का पर्व बड़े धूमधाम से वृद्ध आश्रम आईटीआई में मनाया गया। इसमें मुख्य रूप से जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रभास कुमार, व वरिष्ठ समाजसेवी सरदार अवतार सिंह छाबड़ा, जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल त्रिलोचन सिंह छाबड़ा ने दीप प्रज्वलित किया। जिसमें वृद्ध जनों को खाने के लिए चूड़ा, गट्ठा, मिठाई, फल व जलाने के लिए पटाखे, फुलझड़ी, मोमबत्तियां और 101 दीपक दिए गए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा, एसडीएम सदर जीत लाल सैनी, सीओ सिटी वंदना, रघुवीर सिंह छाबड़ा आदि मौजूद रहे।
