हरदोई: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले में शुक्रवार को सुठेना बाईपास पर बाइक अनियंत्रित होने से खाई में जा गिरी। जिसमें बाईक पर सवार सुभाष और संदीप घायल हो गए। इस घटना में एक को हल्की-फुल्की चोटें आई है। वहीं, दूसरे को लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। शुक्रवार शाम को ग्राम लोन्हारा निवासी रेल …

हरदोई। जिले में शुक्रवार को सुठेना बाईपास पर बाइक अनियंत्रित होने से खाई में जा गिरी। जिसमें बाईक पर सवार सुभाष और संदीप घायल हो गए। इस घटना में एक को हल्की-फुल्की चोटें आई है। वहीं, दूसरे को लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।

शुक्रवार शाम को ग्राम लोन्हारा निवासी रेल कर्मी सुभाष और संदीप सिंह बाइक से घर जा रहें थे। इसी बीच सुठेना बाईपास लोन्हारा तिराहे पर बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिसमें वह दोनों घायल हो गए। संदीप को हल्की-फुल्की चोटें आई, लेकिन सुभाष की हालत गंभीर थी। सूचना मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिए कछौना के एक निजी नर्सिंग होम लेगए। जहां उसकी हालत गंभीर देख कर डॉक्टर ने उसे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

इसके बाद लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक युवक एक रेलकर्मी था। उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी। उसका एक बच्चा भी है, जिसके सर से पिता का साया छिन गया। इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने घटना की पूरी सूचना कोतवाली कछौना में दी। जिसके बाद कछौना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

संबंधित समाचार