राजनीतिक भाषण से भंग हुई केदारनाथ धाम की पवित्रता: प्रमोद तिवारी
प्रयागराज। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि केदारनाथ धाम से राजनीतिक भाषण देकर उन्होंने वहां की पवित्रता को भंग किया है। तिवारी ने कहा कि पूजा स्थलों और इबादतगाहों से राजनीति को दूर रखना चाहिए। प्रधानमंत्री ने जिस प्रकार केदारनाथ में राजनीतिक भाषा बोली है, …
प्रयागराज। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि केदारनाथ धाम से राजनीतिक भाषण देकर उन्होंने वहां की पवित्रता को भंग किया है। तिवारी ने कहा कि पूजा स्थलों और इबादतगाहों से राजनीति को दूर रखना चाहिए। प्रधानमंत्री ने जिस प्रकार केदारनाथ में राजनीतिक भाषा बोली है, वह शोभा नहीं देती।
वहां केवल धर्म-कर्म और पूजा-पाठ की बातें होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री केदारनाथ धाम जाकर अपने पद और सरकारी संसाधनों का दुरूपयोग किया है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ एक तीर्थस्थल है। हिंदुओं का आस्था का केन्द्र है। साथ ही कहा कि राजनीतिक बयानबाजी कर केदारनाथ की पवित्रता को भंग करना हिंदू कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
प्रधानमंत्री को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने अयोध्या में दीये जलाकर विश्व रिकार्ड कायम करने पर कहा कि दीप जलाना सनातन हिंदुओं की परंपरा रही है। हिंदू अपने देव स्थल पर दीपक जलाता है। यह सनातन काल से चली आ रही है। राजनीतिक लाभ लेने का इसका विचार त्यागना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति फायदे लेने के लिए यह नहीं होना चाहिए। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार केदारनाथ धाम गये थे। उन्होंने वहां पूजा अर्चना के बाद आदिगुरु शंकराचार्य की मूर्ति और समाधि का अनावरण और ढांचागत परियोजनाओं के लोकार्पण के बाद एक कार्यक्रम को संबोधित किया था।
