पीलीभीत: टाइगर रिजर्व घूमने पहुंची लोक गायिका मालिनी अवस्थी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। देश की जानी-मानी लोक गायिका मालिनी अवस्थी भैया दूज के मौके पर टाइगर रिजर्व घूमने पहुंची। अपने परिवार और नजदीकी मित्रों के अलावा प्रशासनिक सेवा से जुड़े कुछ अधिकारी भी उनके साथ थे। टाइगर रिजर्व की खूबसूरती को निहारते ही वह खुशी से झूम उठीं। स्थानीय प्रशासन के अलावा टाइगर रिजर्व के …

पीलीभीत, अमृत विचार। देश की जानी-मानी लोक गायिका मालिनी अवस्थी भैया दूज के मौके पर टाइगर रिजर्व घूमने पहुंची। अपने परिवार और नजदीकी मित्रों के अलावा प्रशासनिक सेवा से जुड़े कुछ अधिकारी भी उनके साथ थे। टाइगर रिजर्व की खूबसूरती को निहारते ही वह खुशी से झूम उठीं। स्थानीय प्रशासन के अलावा टाइगर रिजर्व के अफसरों ने भी उनका स्वागत किया।

ठुमरी-कजरी के अलावा भोजपुरी, अवधी और बुंदेलखंड गीतों की प्रख्यात गायिका मालिनी अवस्थी लोक गीतों के गायन में बड़ा नाम है। मालिनी अवस्थी ने देश और दुनिया के तमाम देशों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर अपनी गायकी का लोहा मनवाया है। मालिनी अवस्थी के पति अवनीश कुमार अवस्थी योगी सरकार में अपर मुख्य सचिव हैं। शनिवार को वह अपने निजी दौरे पर टाइगर रिजर्व पहुंची। प्रशासनिक अफसरों के अनुसार इस मौके पर उनके साथ केवल उनके परिवार के सदस्य थे।

वह टाइगर रिजर्व में ढाई से तीन घंटे रुकी। प्रशासनिक अमला उनके स्वागत सत्कार के इंतजाम में लगा रहा।उन्होंने चूका बीच, बाइफरकेशन के अलावा टाइगर रिजर्व के जंगल के महत्वपूर्ण स्थलों को देखा और टाइगर रिजर्व की खूबसूरती की तारीफ की। उसके बाद वह वापस लखनऊ रवाना हो गईं। मालिनी अवस्थी को चुनाव आयोग वर्ष 2012 के विधानसभा और उसके बाद लोकसभा चुनाव में अपना ब्रांड एंबेसडर भी बना चुका है। सांस्कृतिक योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2016 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

संबंधित समाचार