बरेली: पापा ने पढ़ने को मोबाइल दिलाया, बेटी को प्यार हुआ अब लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक पिता ने बेटी को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मोबाइल दिया। इसके बाद बेटी पढ़ाई के साथ एक युवक से प्यार करने लगी। वह दो दिन पहले अचानक गायब हो गई। किशोरी अपने जरूरी कागज और कपड़े भी ले गई है। सुभाषनगर के रहने वाले पिता ने बताया कि उसकी 16 साल …

बरेली, अमृत विचार। एक पिता ने बेटी को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मोबाइल दिया। इसके बाद बेटी पढ़ाई के साथ एक युवक से प्यार करने लगी। वह दो दिन पहले अचानक गायब हो गई। किशोरी अपने जरूरी कागज और कपड़े भी ले गई है। सुभाषनगर के रहने वाले पिता ने बताया कि उसकी 16 साल की बेटी कक्षा 6 में पढ़ती थी।

उन्होंने बेटी को ऑनलाइन पढ़ाई कराने के लिए कुछ माह पहले मोबाइल लेकर दिया था। वह मोबाइल पर क्लास लेती थी। पिता और मां काम पर चले जाते थे। अचानक 4 नवंबर को उनकी बेटी गायब हो गई। वह घर से दो जोड़ी कपड़े, आधार कार्ड और कुछ अन्य कागजात ले गई है। पुलिस का कहना है कि किशोरी का प्रेम प्रसंग हो गया था। वह प्रेमी के साथ गई है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा। वहीं परिवार को बेटी के साथ अनहोनी का डर सता रहा है।

संबंधित समाचार