फर्रुखाबाद जेल में एक कैदी की मौत, जेल प्रशासन व कैदियों में टकराव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद। जिले में रविवार को जिला जेल में साथी की मौत पर कैदियों ने जमकर उपद्रव कर तोड़फोड़ किया। उपद्रव के दौरान आगजनी भी की गई। मामले को देख पुलिस ने कैदियों पर काबू करने के लिए दौड़े तो उनपर भी उनकी ओर से पथराव किया गया। जेल के मेन गेट पर भी कैदियों ने …

फर्रुखाबाद। जिले में रविवार को जिला जेल में साथी की मौत पर कैदियों ने जमकर उपद्रव कर तोड़फोड़ किया। उपद्रव के दौरान आगजनी भी की गई।

मामले को देख पुलिस ने कैदियों पर काबू करने के लिए दौड़े तो उनपर भी उनकी ओर से पथराव किया गया। जेल के मेन गेट पर भी कैदियों ने कब्जा कर लिया है। इसके अलावा डिप्टी जेलर शैलेश सोनकर से कैदियों ने मारपीट की।

जानकारी अनुसार उनकी ओर से फायरिंग में गोली लगने से तीन कैदी घायल हो गए हैं। इस हिंसा के दौरान 30 सिपाही भी घायल हुए हैं। कैदी लगातार पथराव कर रहे हैं। मामले में पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि जेल की स्थिति पर काबू पा लिया गया।

इलाज के दौरान हुई थी कैदी की मौत

वरिष्ठ अधीक्षक प्रमोद शुक्ला ने बताया कि फर्रुखाबाद के मेरापुर थाना क्षेत्र निवासी संदीप हत्या के मामले में जिला जेल में बंद था। उसे कुछ दिन पहले डेंगू हुआ था। जिसकी हालत बिगड़ने पर उसे सैफई रेफर किया गया था। जहां शनिवार शाम उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

इसके अलावा कैदियों ने आरोप लगाया है कि डेंगू पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही बरती गई है। उसे समय से इलाज नहीं मिला। इसलिए उसकी मौत हो गई। वहीं, जेल अधीक्षक के ऊपर कैदियों को गोली मारने का भी आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी ओर से फायरिंग में तीन कैदी घायल हुए हैं।

संबंधित समाचार