अमेठी: सदस्यता महाअभियान में हजारों लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता
अमेठी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी व महामंत्री सुधांशू शुक्ल के नेतृत्व में अमेठी, शाहगढ़, भेटुआ, भादर, बाजार शुक्ल, जगदीशपुर, मुसाफिरखाना, सहित विभिन्न स्थानों पर सदस्यता कैंप लगाकर हजारों लोगों को भाजपा परिवार में शामिल कराया। इस दौरान भाजपा जिला प्रभारी व प्रदेश सदस्यता प्रभारी संजय राय लगातार सदस्यता कैंपो …
अमेठी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी व महामंत्री सुधांशू शुक्ल के नेतृत्व में अमेठी, शाहगढ़, भेटुआ, भादर, बाजार शुक्ल, जगदीशपुर, मुसाफिरखाना, सहित विभिन्न स्थानों पर सदस्यता कैंप लगाकर हजारों लोगों को भाजपा परिवार में शामिल कराया। इस दौरान भाजपा जिला प्रभारी व प्रदेश सदस्यता प्रभारी संजय राय लगातार सदस्यता कैंपो का निरीक्षण करते रहे।
इस दौरान सदस्यों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी नहीं परिवार है कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है जिसके बल पर आज भाजपा विश्व में सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता किसी भी उच्च पद पर पहुंच सकता है। जबकि सपा, बसपा, कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों में ऐसा नहीं है।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि अमेठी में स्मृति ईरानी के नेतृत्व में सदस्यता अभियान को लेकर खासा उत्साह है और दीदी की तरफ से कराए जा रहे विकास कार्यो से प्रभावित होकर लगातार लोग भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान मुख्य रूप से गिरीश शुक्ला, अजय दिवेदी, रविन्द्र सिंह, अतुल सिंह धनवंत सिंह, अरुण मिश्र समेत अन्य लोग मौजूद थे। उक्त जानकारी सह मीडिया प्रभारी अरुण मिश्र ने दी है।
