बरेली: दबंगों ने धारदार हथियार से फाड़ दिया युवक का सिर
बरेली, अमृत विचार। मारपीट की शिकायत करने गए पीड़ित की शिकायत को पुलिस ने अनसुना कर दिया। उन्होंने उससे दो बार उसकी शिकायत बदलवाई। इसके बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जब एसपी सिटी को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की बात कही। प्रेमनगर के ब्रह्मपुरा निवासी उमंग उर्फ …
बरेली, अमृत विचार। मारपीट की शिकायत करने गए पीड़ित की शिकायत को पुलिस ने अनसुना कर दिया। उन्होंने उससे दो बार उसकी शिकायत बदलवाई। इसके बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जब एसपी सिटी को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की बात कही।
प्रेमनगर के ब्रह्मपुरा निवासी उमंग उर्फ धनराज पुत्र अनिल कुमार ने बताया कि 5 नवंबर की रात जाटवपुरा में रहने वाले कुछ लोगों ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया था। इससे वह लहूलुहान हो गया। यह देखकर मोहल्ले के दो लोगों ने हमलावरों से उसको बचाने का प्रयास किया लेकिन इसके बाद भी विरेंदर, सचिन एवं सोनू समेत कुछ अज्ञात लोग पीड़ित के साथ मारपीट करते रहे। उसका धारदार हथियार से सिर फाड़ दिया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे जिला अस्पताल में ले जाया गया।
इसके बाद पीड़ित ने प्रेमनगर पुलिस को अपनी शिकायत दी तो उन्होंने उससे शिकायत को बदलने के लिए कहा। दो बार उससे उसकी शिकायत बदलवाई गई। बाद में जब मामला एसपी सिटी के संज्ञान में पहुंचा तब पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली।
