बदायूं: सीएम योगी के स्वागत में होर्डिंग लगा रहे दो मजदूरों को इनोवा गाड़ी ने कुचला, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के सहसवान तहसील मुख्यालय पर मंगलवार को आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वागत के लिए तैयारियां जारी हैं। बता दें कि बीती रात लगभग 2:30 बजे होर्डिंग लगा रहे दो मजदूरों को इनोवा गाड़ी ने कुचल दिया। जिसके बाद दोनों मजदूरों की हालत गंभीर है। वहीं, अभी …

बदायूं, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के सहसवान तहसील मुख्यालय पर मंगलवार को आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वागत के लिए तैयारियां जारी हैं। बता दें कि बीती रात लगभग 2:30 बजे होर्डिंग लगा रहे दो मजदूरों को इनोवा गाड़ी ने कुचल दिया। जिसके बाद दोनों मजदूरों की हालत गंभीर है। वहीं, अभी तक मजदूरों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

बताया जा रहा है कि हेलीपैड के पास एक भाजपा नेता के फ्लेक्सी बोर्ड होर्डिंग हेलीपैड के पास ही लगाए जा रहे थे। होर्डिंग लगाने का काम कुछ मजदूर कर रहे थे। अचानक असंतुलित इनोवा गाड़ी ने इनमें से दो मजदूरों को कुचल दिया। जिनकी हालत बेहद गंभीर है। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें…

आज से शुरू हुई पीजीआई के एपेक्स ट्रामा सेंटर में मरीजों की भर्ती

संबंधित समाचार