मुरादाबाद : जिला अस्पताल की ओपीडी में दो हजार से अधिक मरीज
मुरादाबाद, अमृत विचार। दिवाली, भैयादूज के अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में पंजीकरण काउंटर पर 1495 नये मरीजों ने पर्चा बनवाकर चिकित्सकों से परामर्श लिया जबकि छह सौ से अधिक पुराने पचें वाले मरीजों ने भी जांच और इलाज कराया। फिजिशियन, बालरोग, सर्जन, नेत्ररोग और …
मुरादाबाद, अमृत विचार। दिवाली, भैयादूज के अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में पंजीकरण काउंटर पर 1495 नये मरीजों ने पर्चा बनवाकर चिकित्सकों से परामर्श लिया जबकि छह सौ से अधिक पुराने पचें वाले मरीजों ने भी जांच और इलाज कराया। फिजिशियन, बालरोग, सर्जन, नेत्ररोग और चर्मरोग विशेषज्ञ के कक्ष और पैथालॉजी में मरीजों की लंबी लाइन लगी रही।
अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ एनके मिश्र ने बताया कि वायरल बुखार, डेंगू के लक्षणों वाले मरीजों के अलावा सांस फूलने, ह्रदय रोग के मरीज अधिक आए। उन्हें मौसम से तालमेल बिठाकर सावधानी बरतने की सलाह के साथ परामर्श दिया गया। ह्रदय रोग के आठ मरीजों की ईसीजी जांच भी कराने की सलाह दी।
तापमान बदलने को देखते हुए सुबह शाम हर हाल में गर्म कपड़े लोगों को पहनने चाहिए, जिससे ठंड के असर से बीमार पड़ने से बचा जा सके। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाँ राजेंद्र कुमार का कहना है कि वार्ड में भर्ती डेंगू, वायरल बुखार के मरीजों के अलावा अन्य मरीजों को भी ठंड से बचने के लिए कंबल दिया जा रहा है।
