मुरादाबाद : कार की टक्कर से बाइक सवार इमाम की मौत, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। डिलारी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार इमाम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात …

मुरादाबाद, अमृत विचार। डिलारी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार इमाम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।

हादसे का शिकार हुआ 25 वर्षीय शमीम अहमद थाना क्षेत्र के गांव चांदखेड़ी निवासी रियासत का पुत्र थे। परिजनों ने बताया की शमी अहमद बिजनौर जनपद के शेरकोट की एक मस्जिद में इमाम थे। रविवार को वह बाइक से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में लालापुर पीपलसाना के पास देर शाम करीब 6:30 बजे तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

इस हादसे में शमीम अहमद की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही मां ख्वाजा, भाइयों रियासत, नईम और वसीम तथा बहने समा और इमारत जहां बुरी तरह बिलखने लगी। मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

संबंधित समाचार