रायबरेलीः रुई गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों की रूई जलकर खाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जहानाबाद में सोमवार दोपहर अचानक शार्ट सर्किट से रूई के गोदाम में आग लग गई। इससे हड़कंप मच गया। आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अग्निकांड में करीब 12 लाख की रूई जलने का अंदेशा लगाया जा रहा है। गनीमत रही कि कोई …

रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जहानाबाद में सोमवार दोपहर अचानक शार्ट सर्किट से रूई के गोदाम में आग लग गई। इससे हड़कंप मच गया। आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अग्निकांड में करीब 12 लाख की रूई जलने का अंदेशा लगाया जा रहा है। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। जहानाबाद निवासी इरशाद अहमद का रुई का गोदाम है। इसमे दोपहर करीब 12 बजे आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी जद में ले लिया। मौके पर पुलिस और अग्निशमन दल ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आग बुझाने में करीब एक घंटे समय लगा।

हालांकि सतर्कता के चलते आसपास की दुकानों में भी कोई नुकसान नहीं हुआ। गोदाम मालिक ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। करीब 12 लाख का माल जल गया है। मामले में कोतवाल अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जांच कराई जा रही है। वहीं गोदाम में आग से बचाव के लिए पर्याप्त इंतज़ाम थे इस पर जांच केंद्रित होगी। साथ हीअग्निशमन विभाग के साथ मिलकर शहर के के बड़े प्रतिष्ठानों में आग से बचाव के इंतजामों को चेक किया जाएगा।

बिना एनओसी के बने हैं भवन

शहर में तंग गलियों में बिना एनओसी के बड़ी इमारतें बना ली गई हैं। हाल यह है कि फायर ब्रिगेड से बिना अनुमति लिए निर्माण किये गए हैं और कराए जा रहे हैं। इस पर अग्निशमन विभाग का भी कहना है कि नोटिस देने के बाद भी कोई एनओसी लेने नहीं आता है। हाल यह है कि तंग गलियों में बड़े फायर टेंडर जा ही नहीं सकते हैं। वहीं प्रशासन ने भी ध्यान देने की जरूरत नहीं समझी है। इस साथ ही विकास प्राधिकरण भी बिना जांच के नक्शा पास कर रहा है।

संबंधित समाचार