अजरबैजान ने नागोर्नो-काराबाख पर जीत की पहली वर्षगांठ मनाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मॉस्को। नागोर्नो-काररबाख को लेकर छह हफ्ते तक चले युद्ध में अजरबैजान की जीत की पहली वर्षगांठ पर देश की राजधानी में हजारों लोगों ने सोमवार को जुलूस निकाला। नागोर्नो-काराबाख अजरबैजान के क्षेत्र में आता है लेकिन यह 1994 में खत्म हुए अलगाववादी युद्ध के बाद से आर्मेनिया द्वारा समर्थित जातीय आर्मेनियाई बलों के नियंत्रण में …

मॉस्को। नागोर्नो-काररबाख को लेकर छह हफ्ते तक चले युद्ध में अजरबैजान की जीत की पहली वर्षगांठ पर देश की राजधानी में हजारों लोगों ने सोमवार को जुलूस निकाला। नागोर्नो-काराबाख अजरबैजान के क्षेत्र में आता है लेकिन यह 1994 में खत्म हुए अलगाववादी युद्ध के बाद से आर्मेनिया द्वारा समर्थित जातीय आर्मेनियाई बलों के नियंत्रण में था।

इस क्षेत्र में लड़ाई सितंबर 2020 में शुरू हुई और 44 दिनों के भीषण युद्ध में हजारों लोग मारे गए और अजरबैजान की सेना ने आर्मेनिया की सेना को खदेड़ दिया। अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने देश के बलों द्वारा सामरिक रूप से महत्वपूर्ण शहर शुशा पर कब्जा हासिल करने के मौके पर आठ नवंबर को विजय दिवस घोषित किया।

इस शहर को कब्जे में लेने के कारण आर्मेनिया को दो दिन बाद रूस की मध्यस्थता वाली संधि को स्वीकार करने के लिए विवश होना पड़ा था। अलीयेव ने कहा, ”हमने अपनी प्रतिष्ठा वापस पा ली।

हम हमेशा एक विजयी देश के तौर पर जिएंगे। अगर आर्मेनिया में कोई ताकत हमारी ओर नजर उठाती है या विद्रोही गतिविधियों में संलिप्त होती है तो उसे हमारी ताकत का सामना करना पड़ेगा।” सोमवार को जश्न के तौर पर प्रदर्शनकारियों और सैन्य कैडट ने राजधानी बाकू में 1,444 फुट लंबा राष्ट्रध्वज फहराया।

इसे भी पढ़ें…

संयुक्त राष्ट्र ने कहा- म्यांमा में 30 लाख से अधिक लोगों को मानवीय सहायता की जरूरत

संबंधित समाचार