मुरदाबाद : बीएलओ ड्यूटी न करने वाले चार सहायक अध्यापकों को वेतन रोकने की चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। एक नवंबर से शुरु हुए मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य से अनुपस्थित चार सहायक अध्यापकों का नवंबर का वेतन रोकने की चेतावनी जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ अरूण कुमार दुबे ने दी है। जारी आदेश में जिला विद्यालय निरीक्षक ने सहायक अध्यापक गिरीश चंद्र जोशी, प्रीतम सिंह, तुनगीश यादव और चंद्र पाल …

मुरादाबाद, अमृत विचार। एक नवंबर से शुरु हुए मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य से अनुपस्थित चार सहायक अध्यापकों का नवंबर का वेतन रोकने की चेतावनी जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ अरूण कुमार दुबे ने दी है।

जारी आदेश में जिला विद्यालय निरीक्षक ने सहायक अध्यापक गिरीश चंद्र जोशी, प्रीतम सिंह, तुनगीश यादव और चंद्र पाल सिंह को बीएलओ ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर जीजी हिंदू इंटर कालेज और आरएन इंटर कालेज के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को पत्र लिखा है।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने इन सहायक अध्यापकों को बीएलओ ड्यूटी से संबंधित प्रपत्र लेकर तुरंत मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में अपनी जिम्मेदारी निभाने को कहा है। अन्यथा की स्थिति में नवंबर का वेतन भुगतान रोकने की चेतावनी दी है।

संबंधित समाचार