हरदोई: जिले में बढ़ा डेंगू का कहर, चपेट में आई चिकित्सक ने तोड़ा दम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले में डेंगू का कहर दिन पर दिन बढ़ता चला जा रहा है। डेंगू की चपेट में आकर एक महिला चिकित्सक ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। जिले में अब तक 2 दर्जन से ज्यादा लोग डेंगू की चपेट में आकर जान खो चुके हैं। जिले में डेंगू का कहर लगातार बढ़ता चला जा …

हरदोई। जिले में डेंगू का कहर दिन पर दिन बढ़ता चला जा रहा है। डेंगू की चपेट में आकर एक महिला चिकित्सक ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। जिले में अब तक 2 दर्जन से ज्यादा लोग डेंगू की चपेट में आकर जान खो चुके हैं।

जिले में डेंगू का कहर लगातार बढ़ता चला जा रहा है। डेंगू की चपेट में आकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम में तैनात डॉक्टर सबा फारुकी की मृत्यु हो गई। डॉ फारूखी का लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। डॉक्टर सबा करोना काल के दौरान मरीजों की सेवा में लगी रही थी। हालांकि उनको भी कोरोना ने अपनी चपेट में लिया था लेकिन वह जल्द स्वस्थ हो गई थीं लेकिन इस बार डेंगू ने उनको नहीं बख्शा।

जिले में लगातार डेंगू का कहर बढ़ता चला जा रहा है। सोमवार को जिले में 81 मरीज डेंगू के मिले थे जिसमें आठ विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर उपचार करा रहे हैं। जबकि 73 लोगों का घर पर उपचार चल रहा है। हालांकि जिला प्रशासन ने डेंगू से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं। जिला चिकित्सालय में 10 बेड और प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 5- 5 बेड डेंगू मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं। जिले में दवाओं का छिड़काव लगातार किया जा रहा है।

22 टीमें जिले में छिड़काव के लिए लगाई गई हैं जिला प्रशासन ने डेंगू की स्थिति पर नियंत्रण रखने के लिए कंट्रोल रूम में खोला है। इन सब व्यवस्थाओं के बावजूद मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते प्रशासन के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं।

संबंधित समाचार