बदायूं: योगी आदित्यनाथ बोले- पिछली सरकारों में किसानों का पुरुषार्थ लूट लिया जाता था, गुंडा और माफिया उनकी कमाई पर जमा लेते थे कब्जा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। गंगा और रामगंगा दोआव की सबसे उपजाऊ भूमि है। बदायूं जैसी उपजाऊ भूमि दुनिया में कहीं नहीं, लेकिन प्रदेश की संभावनाओं को नहीं टटोला गया। अगर, प्रदेश की संभावनाओं को टटोला जाता तो अकेला उत्तर प्रदेश पूरा देश का पेट भर सकता है। सहसवान विधानसभा मुख्यालय की धरती से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

बदायूं, अमृत विचार। गंगा और रामगंगा दोआव की सबसे उपजाऊ भूमि है। बदायूं जैसी उपजाऊ भूमि दुनिया में कहीं नहीं, लेकिन प्रदेश की संभावनाओं को नहीं टटोला गया। अगर, प्रदेश की संभावनाओं को टटोला जाता तो अकेला उत्तर प्रदेश पूरा देश का पेट भर सकता है। सहसवान विधानसभा मुख्यालय की धरती से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा पिछली सरकारों में किसानों का पुरुषार्थ लूट लिया जाता था, गुंडा और माफिया उनकी कमाई पर कब्जा कर लेते थे।

किसानों को खेती करना घाटे का सौदा होता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार ने सबसे पहले किसानों के हितों की चिंता की। 2018 में जहां डेढ़ गुना आमदनी बढ़ाने का काम किया गया, वहीं 2019 में किसान सम्मान निधि का लाभ किसानों को दिया गया।
उन्होंने विपक्षियों को ताना दिया कि कोरोना काल में जब विपक्षियों ने निकलना बंद कर दिया था, तब भाजपा के लोगों ने जनप्रतिनिधियों ने जनता की सेवा की।

ऐसे लोगों को नकार देने की आवश्यकता है जो बुरे वक्त पर भी काम ना आए। जो आपके दुख में खड़े नहीं हुए, आप उनके साथ खड़े मत होना। सहसवान को भी विकास की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए तैयार रहें। प्रधानमंत्री के एक आवाहन पर प्रदेश में साढ़े तेरे करोड़ लोगों ने वैक्सीन लगवाई। अगर अभी भी कोई वंचित है, उसके लिए आसपास वैक्सीन की व्यवस्थाएं हैं। उन्होंने कहा कि आज भी कई देश जब कोरोना से जूझ रहे हैं। वही अपना देश अपने को सुरक्षित महसूस कर रहा है।

प्रधानमंत्री के प्रयासों से खासकर कोरोना काल में गरीबों का ध्यान रखा गया। उन्हें निशुल्क अनाज दिया गया। यह क्रम अभी मार्च तक चलेगा। योगी ने समाजवादी पार्टी पर तीखे प्रहार किए और कहा उनका प्रदेश उनका परिवार था। पूरे महाभारत के पात्र चाचा मामा ताऊ सबको पद मिल रहे थे काम मिल रहा था, विकास का पैसा डकारा जा रहा था। आतंकियों और गुंडे माफियाओं को शरण दी गई।
कहा कि अभी आपने दीपावली गोवर्धन पूजा भैया दूज जैसे त्योहार मनाए लेकिन पिछली सरकार होती तो जगह जगह दंगे होते, कोई जिला नहीं बचता जिसमें दंगे ना होते।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार में संवेदना होनी चाहिए संवेदनहीन सरकार प्रदेश को गर्त में ले जाती है। उन्होंने जिले की 5 विधानसभा में भाजपा को देने के लिए धन्यवाद किया और सहसवान विधानसभा को भी विकास की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए आह्वान किया। योगी आदित्यनाथ की सभा में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा सांसद संघमित्रा मौर्य प्रदेश के राज्य मंत्री महेश चंद गुप्ता सभी विधायक और जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े-

Rafale Scam: नई राफेल की रिपोर्ट को लेकर BJP का हमला, कहा- इस सौदे में कांग्रेस ने लिया कमीशन

संबंधित समाचार