मेक्सिको ने पेगासस स्पाईवेयर मामले में एक कारोबारी को गिरफ्तार किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के अभियोजकों ने एक पत्रकार की जासूसी के लिए पेगासस स्पाईवेयर का इस्तेमाल करने के आरोपों के तहत एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। इजराइली जासूसी कंपनी एनएसओ समूह के इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल दुनियाभर की सरकारों ने विपक्षियों और पत्रकारों की कथित जासूसी के लिए किया। मेक्सिको में करीब 15,000 फोन …

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के अभियोजकों ने एक पत्रकार की जासूसी के लिए पेगासस स्पाईवेयर का इस्तेमाल करने के आरोपों के तहत एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। इजराइली जासूसी कंपनी एनएसओ समूह के इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल दुनियाभर की सरकारों ने विपक्षियों और पत्रकारों की कथित जासूसी के लिए किया। मेक्सिको में करीब 15,000 फोन नंबरों की जासूसी किए जाने का दावा किया गया है।

संघीय अभियोजकों ने सोमवार को गिरफ्तारी की घोषणा की, लेकिन संदिग्ध के नाम का खुलासा नहीं किया, लेकिन एक संघीय अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध का नाम जुआन कार्लोस गार्शिया रिवेरा है। वह कंपनी प्रोयेक्टोस वाई डिसेनोस वीएमई और ग्रुपो केबीएच से जुड़ा है। उसे एक नवंबर को हिरासत में लिया गया था। जुलाई में मेक्सिको के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ने कहा था कि दो पूर्व प्रशासनों ने पेगासस स्पाईवेयर खरीदने के लिए 6.1 करोड़ डॉलर खर्च किए थे।

संबंधित समाचार