अयोध्या: बसपा नेता राकेश चौरसिया को सपा में मिला प्रदेश सचिव का पद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। पूर्व कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी का कारवां दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। ओमप्रकाश राजभर की रैली और अंबेडकरनगर की महारैली से यह साबित भी चुका है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष रोजाना बड़े-बड़े दल छोड़कर नेता सपा में शामिल हो रहे हैं। ये शुभ संकेत है। …

अयोध्या। पूर्व कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी का कारवां दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। ओमप्रकाश राजभर की रैली और अंबेडकरनगर की महारैली से यह साबित भी चुका है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष रोजाना बड़े-बड़े दल छोड़कर नेता सपा में शामिल हो रहे हैं। ये शुभ संकेत है। जनता ने अब प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनाने और भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है।

यहां एक स्थानीय होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि बसपा और भाजपा से बड़े-बड़े नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में बसपा के कद्दावर नेता राकेश चौरसिया भी समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं, जिन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश सचिव का ओहदा देकर सम्मानित किया है।

इनके नेतृत्व में मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के इनायतनगर स्थित 5 नंबर स्थान पर समाजवादी पार्टी चौरसिया समाज सम्मेलन 14 नवंबर को आयोजित कराएगी। अब पार्टी को जिताने के लिए चौरसिया समाज ने भी कमर कस ली है। 2022 के चुनाव में चौरसिया समाज भाजपा को उखाड़ फेंकेंगा।

संबंधित समाचार