सरकार ने चालू खरीफ विपणन सत्र में अब तक खरीदा 209 लाख टन धान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को कहा कि उसने मौजूदा खरीफ विपणन सत्र में अब तक 41,066.80 करोड़ रुपये से अधिक के 209.52 लाख टन धान की खरीद की है। खरीफ विपणन सत्र 2021-22 अक्टूबर से सितंबर तक का है। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) खाद्यान्न की खरीद और वितरण के लिए सरकार की नोडल एजेंसी …

नई दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को कहा कि उसने मौजूदा खरीफ विपणन सत्र में अब तक 41,066.80 करोड़ रुपये से अधिक के 209.52 लाख टन धान की खरीद की है। खरीफ विपणन सत्र 2021-22 अक्टूबर से सितंबर तक का है। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) खाद्यान्न की खरीद और वितरण के लिए सरकार की नोडल एजेंसी है।

खाद्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि चालू खरीफ विपणन सत्र में आठ नवंबर तक 209.52 लाख टन धान की खरीद की जा चुकी है।

धान की खरीद चंडीगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तेलंगाना, राजस्थान, केरल, तमिलनाडु और बिहार से की गई है। सरकार ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 41,066.80 करोड़ रुपये की खरीद की गई है, जिससे लगभग 11.57 लाख किसान लाभान्वित हुए हैं। पिछले वर्षों की तरह इस साल भी धान खरीद सुचारू रूप से चल रही है।

इसे भी पढ़ें…

कोविड नियमों का उल्लंघन: दिल्ली में 19 अप्रैल से आठ नवंबर तक 3.15 लाख लोगों पर जुर्माना

संबंधित समाचार