अमेठी: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। हाईटेशन युक्त लोहे के पोल में उतरे करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा दिया। जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रानीगंज निवासी शिवा कौशल पुत्र सिकंदर नाथ कौशल उम्र लगभग 20 वर्ष जो सुबह …

अमेठी। हाईटेशन युक्त लोहे के पोल में उतरे करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा दिया। जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रानीगंज निवासी शिवा कौशल पुत्र सिकंदर नाथ कौशल उम्र लगभग 20 वर्ष जो सुबह के समय अपनी दुकान के सामने झाड़ू लगा रहे थे, अचानक वहां पर लगे हाईटेशन युक्त पोल जिसका इनसुलेटर डैमेज होने के कारण उसमें उतरे करेंट की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक हरिश्चन्द्र यादव व रमा शंकर तिवारी अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं मामले की जानकारी होते ही एसडीएम राकेश कुमार व सीओ मनोज यादव भी घटना स्थल पर पहुंचकर परिजनों को काफी समझाया बुझाया और कार्यवाही का आश्वासन दिया तब जा कर परिजन पीएम कराने के लिए राजी हुए।

वहीं परिजनों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में कई बार इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से भी की गई, लेकिन आज तक किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। जबकि यहां के लोगों ने हाईटेशन युक्त लोहे के पोलो को हटाने की भी मांग रखी थी लेकिन विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के चलते समस्या का कोई ठोस हल नहीं निकला।

परिजनों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर घटना में हुई मौत का आरोप लगाते हुए कोतवाली जगदीशपुर में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। इस सम्बन्ध में सीओ मनोज यादव ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

संबंधित समाचार