हरदोई: किशोरी की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। पाली क्षेत्र के रम्पुरा गांव में किशोरी की पीट पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को ऑपरेशन शिकंजा के तहत खम्हरिया पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया। …

हरदोई। पाली क्षेत्र के रम्पुरा गांव में किशोरी की पीट पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को ऑपरेशन शिकंजा के तहत खम्हरिया पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया।

पाली थाना क्षेत्र के रम्पुरा गांव के दिनेश सिंह भइया पुत्र विजय सिंह वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि गांव के बबलू सिंह, रामप्रकाश व वीरेंद्र सिंह पुत्रगण द्वारिका सिंह ने उसके बेटे सुमित को गालीगलौज करते हुए मारपीट की, अपने भाई को बचाने आई उसकी 13 साल की बेटी राधा को भी सभी आरोपियों ने लाठियों से पीटकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया।

इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय राधा की रास्ते मे मौत हो गई थी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304,323 व 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। थानाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि पुलिस ने आरोपी बब्लू व वीरेंद्र को खम्हरिया पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को अदालत में पेश किया, जहां से उन दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। जबकि एक अन्य अभियुक्त अभी भी फरार हैं।

संबंधित समाचार