रायबरेली: किसानों की समस्याओं को लेकर किसान कल्याण ने की बैठक, सौंपा ज्ञापन
रायबरेली। किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए किसान कल्याण एशोसिएशन अराजनैतिक की पंचायत शिव मंदिर परिसर नसीराबाद में हुई। जिसमें किसानों ने अपनी मांगों पर चर्चा की तथा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी गई यदि समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन होगा। मंगलवार को नगर पंचायत नसीराबाद के शिव …
रायबरेली। किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए किसान कल्याण एशोसिएशन अराजनैतिक की पंचायत शिव मंदिर परिसर नसीराबाद में हुई। जिसमें किसानों ने अपनी मांगों पर चर्चा की तथा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी गई यदि समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन होगा।
मंगलवार को नगर पंचायत नसीराबाद के शिव मन्दिर में किसान कल्याण एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालता प्रसाद शुक्ला के नेतृत्व में क्षेत्र के तमाम किसानों ने पंचायत किया। जिसमें क्षेत्र की समस्याओं को उठाया गया। बैठक में धान खरीद खरीद केंद्र छतोह ब्लाक मुख्यालय के आसपास खोले जाने, सभी साधन सहकारी समितियों में खाद जल्द से जल्द उपलब्ध कराये जाने, डाकघर नसीराबाद में आधार कार्ड बनाने के लिए आपरेटर रखे जाने, बारिश से जिन किसानों के घर गिर गए हैं उन्हें आवास दिये जाने, ग्राम सभा बेवल में 2017 से 2020 तक कराए गए विकास कार्यों में धांधली की जांच की जांच कराये जाने, धान खरीद केंद्र प्रभारी सफेद धान खरीदने से इंकार कर रहे हैं।
सफेद धान खरीद केंद्र की व्यवस्था कराई जाने, सभी धान खरीद केंद्र पर धान खरीद शुरू कराये जाने को लेकर नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सलोन एसडीएम शिखा शंखवार को सौंपा। ज्ञापन पाकर उपजिलाधिकारी ने किसानों को आश्वासन दिया कि जल्दी समस्या का निराकरण किया जाएगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सदाशिव पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष इब्राहिम खान, प्रशांति संगठन मंत्री जहीर अहमद, अवधेश नारायण, अरुण कुमार, रामप्यारे, मालिकदीन, चंद्रभान मौर्य, राम आसरे ,सरफराज, रानी, सुरजीत कुमार आदि किसान मौजूद रहे।
