सांसद रवि किशन ने छठ पर्व पर दी बधाई, घाटों का निरीक्षण कर लिया तैयारियों का जायजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने गोरखपुर की जनता को छठ पर्व की बधाई दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि प्रकृति के प्रति वंदनीय भाव के प्रतीक लोक आस्था के महापर्व “छठ पूजा” के प्रथम व्रत “नहाए-खाए” और खरना की आप सभी को शुभकामनाएं। सांसद रवि किशन शुक्ल ने आज सूर्योपासना …

गोरखपुर। सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने गोरखपुर की जनता को छठ पर्व की बधाई दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि प्रकृति के प्रति वंदनीय भाव के प्रतीक लोक आस्था के महापर्व “छठ पूजा” के प्रथम व्रत “नहाए-खाए” और खरना की आप सभी को शुभकामनाएं।

सांसद रवि किशन शुक्ल ने आज सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा पर गोरखपुर महानगर के छठ घाटों का निरीक्षण किया और तैयारियों से संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। बता दें कि, रवि किशन मंगलवार को राप्ती तट पर स्थित राजघाट, रामघाट, हनुमानगढ़ी के साथ ही सूर्यकुंड धाम, मानसरोवर मंदिर कर गोरखनाथ मंदिर के भीम सरोवर पहुंचे। यहां छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही सदर सांसद ने गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन कर उनका आर्शीवाद लिया।

इसके अलावा मंगलवार को सांसद रवि किशन शुक्ला शहर भर की कॉलोनियों और पार्कों में बने कृतिम पोखरे में मनाए जा रहे छठ पर्व की निरीक्षण करते रहे। उन्होंने कहा कि छठ पूजा के अवसर पर घाटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था किए जाने के साथ ही महिलाओं को यह पर्व घर पर मनाने के संबंध में प्रेरित किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने नगर निगम के जिम्मेदारों को घाटों के किनारे पारंपरिक स्थानों पर अर्घ्य दिए जाने के समुचित प्रबंध किए जाने के साथ ही पानी के बहाव के समुचित प्रबंध किए जाने के भी निर्देश भी दिए।

संबंधित समाचार