संभल : प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, परिजनों ने की धुनाई
संभल/ कुढफतेहगढ, अमृत विचार। कुढ़फत्तेगढ़ थाना क्षेत्र के गांव में प्रेम प्रसंग के चलते रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को युवती के परिजनों ने पकड़ लिया। उन्होंने पहले उसकी पिटाई की फिर पुलिस को सौंप दिया। तहरीर नहीं मिलने पर पुलिस ने बिना कार्रवाई किए ही उसे छोड़ दिया। युवती का गांव के …
संभल/ कुढफतेहगढ, अमृत विचार। कुढ़फत्तेगढ़ थाना क्षेत्र के गांव में प्रेम प्रसंग के चलते रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को युवती के परिजनों ने पकड़ लिया। उन्होंने पहले उसकी पिटाई की फिर पुलिस को सौंप दिया। तहरीर नहीं मिलने पर पुलिस ने बिना कार्रवाई किए ही उसे छोड़ दिया।
युवती का गांव के ही युवक से कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। रविवार की रात परिजन खाना खाकर सो गए तो मौका मिलने पर युवक उससे मिलने उसके घर पहुंच गया। सो रहे परिजनों को कमरे से आवाजें सुनाई दीं तो उन्होंने युवती से दरवाजा खोलने को कहा। पहले तो उसने दरवाजा नहीं खोला।
लेकिन, बाद में उसे खोलना पड़ा। कमरे के अंदर युवती के साथ युवक को देख परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने उसे पकड़ कर पिटाई कर दी। इसकी सूचना उन्होंने डायल 112 पर दी तो पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले गई। लेकिन, युवती के परिजनों की ओर से आरोपी के खिलाफ तहरीर नहीं दी गई, जिस पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
