शासन ने सात पीपीएस अधिकारियों का किया तबादला, देखें लिस्ट
लखनऊ। शासन ने मंगलवार को सात पीपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें पुलिस उपाधीक्षक सीमा यादव को मण्डलाधिकारी मुरादाबाद, यशपाल सिंह को मण्डलाधिकारी(जेडओ) बरेली बनाया गया है। जबकि मण्डाधिकारी (जेडओ) लखनऊ आभा पाण्डेय को पुलिस उपाधीक्षक अभिसूचना लखनऊ, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव को मण्डलाधिकारी (जेडओ)लखनऊ, चन्द्रकेश सिंह को पुलिस उपाधीक्षक मैनपुरी, ताहिर हुसैन को सहायक …
लखनऊ। शासन ने मंगलवार को सात पीपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें पुलिस उपाधीक्षक सीमा यादव को मण्डलाधिकारी मुरादाबाद, यशपाल सिंह को मण्डलाधिकारी(जेडओ) बरेली बनाया गया है। जबकि मण्डाधिकारी (जेडओ) लखनऊ आभा पाण्डेय को पुलिस उपाधीक्षक अभिसूचना लखनऊ, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव को मण्डलाधिकारी (जेडओ)लखनऊ, चन्द्रकेश सिंह को पुलिस उपाधीक्षक मैनपुरी, ताहिर हुसैन को सहायक सेनानायक पीएसी मेरठ और बाबूलाल यादव को सहायक सेनानायक पीएसी फतेहपुर में तैनाती मिली है।
ये कहलाते है मण्डलाधिकारी
अभिसूचना इकाई में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों को मण्डलाधिकारी कहा जाता है। ये अधिकारी अभिसूचना इकाई में बनाई गई विशेष शाखा के अधिकारी होते हैं जो जोन स्तर पर कार्य देखते हैं। जिन्हें जेडओ या फिर मण्डलाधिकारी कहा जाता है।
