लखनऊ: 25 हजार रुपए की इनामी जालसाज महिला गिरफ्तार, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। किस्तों में प्लाॅट दिलाने के नाम पर करोड़ों की जालसाजी करने के मामले में मंगलवार को गोमतीनगर पुलिस ने 25 हजार रुपए की इनामी जालसाज महिला तरन्नुम परवीन को बलिया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला आर एण्ड संस इंफ्रालैंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड रियल स्टेट कंपनी में टेलीकॉलर थी। इससे पहले कपंनी …

लखनऊ। किस्तों में प्लाॅट दिलाने के नाम पर करोड़ों की जालसाजी करने के मामले में मंगलवार को गोमतीनगर पुलिस ने 25 हजार रुपए की इनामी जालसाज महिला तरन्नुम परवीन को बलिया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला आर एण्ड संस इंफ्रालैंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड रियल स्टेट कंपनी में टेलीकॉलर थी। इससे पहले कपंनी के एमडी आशीष श्रीवास्तव समेत पांच लोग पकडे़ जा चुके हैं।

एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम ने बताया कि तरुन्नुम कंपनी के जरिए लोगों को प्लाट दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी करने की आरोपी है। दो साल से आरोपी महिला फरार चल रही थी। जबकि कंपनी के एमडी आशीष श्रीवास्तव अपने कुछ साथियों के साथ पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। जिसके खिलाफ गाजीपुर, गोमतीनगर, गोमतीनगर विस्तार समेत कई अन्य जनपदों में चार दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। जिसे पकड़ने के लिए 25 हजार रुपए का इनाम घोषित हुआ था।

एमबीए है आरोपी महिला

जिला गाजीपुर के ग्राम नूरूद्दीनपुरा निवासी तरन्नुम परवीन ने साल 2011 में यूपीटीयू से एमबीए की पढ़ाई की थी। तरन्नुम के अनुसार उसकी बड़ी बहन तब्सुम परवीन के कहने पर कंपनी में काम करती थी। बहन ने ही कपंनी में साल 2012 में रखवाया था। 17 दिसम्बर 2017 को उसका निकाह हो गया था। कपंनी सैलरी नहीं दे पा रही थी। जिसकी वजह से उसने नौकरी छोड़ दी थी।

संबंधित समाचार